
बाराबंकी : कोतवाली क्षेत्र के बहरेला चैराहे के मंगलवार की सुबह ट्रक और ट्रेलर में आमने-सामने की भिड़ंत हो जाने से आग लग गयी। जिसमे दो लोगो की जलकर मौत हो गयी व एक जख्मी ड्राइवर को इलाज के पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया। मंगलवार की भोर करीब ढाई बजे हैदरगढ़ भिटरिया मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के बहरेला चैराहा के निकट एक ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर होने से वाहनों में भीषण आग लग गयी आग लगने की सूचना पर आनन फानन में पुलिस व फायर विग्रेड की टीम मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाया है।
ट्रक के ड्राइवर रामसमुझ पुत्र रामहर निवासी दरयाबगंज थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली को निकाल कर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। इस घटना में ट्रक क्लीनर शुभम पुत्र सीताराम उम्र 20 वर्ष निवासी दरियावगंज थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली व ट्रेलर चालक विश्राम यादव पुत्र राम नारायण यादव उम्र 25 वर्ष निवासी पूरे लोग मजरे शिवम थाना पटरंगा जनपद अयोध्या की मृत्यु हो गई है। क्षेत्राधिकारी पंकज सिंह ने बताया उक्त घटना में पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है।