
प्रा.वि. सिरौलीकला में शिक्षा चैपाल का आयोजन
रामनगर, बाराबंकी : शिक्षा क्षेत्र रामनगर के प्राथमिक विद्यालय सिरौली कला में प्रेरणा ज्ञानोत्सव शिक्षा चैपाल का आयोजन किया गया, शिक्षा चैपाल में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चैपाल का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर एआरपी देवेंद्र सिंह द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। शिक्षा चैपाल में उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए एआरपी देवेंद्र सिंह ने बच्चों के शैक्षिक एवं बौद्धिक विकास में शिक्षक, विद्यालय एवं अभिभावकों की भूमिका विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पर अभिभावक विशेष ध्यान दें।
सरकार द्वारा शिक्षा के विकास हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, आज हमारे परिषदीय विद्यालय प्राइवेट स्कूलों को चुनौती देने के लिए तैयार हैं, सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में योग्य अध्यापकों को रखा जा रहा है ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। शिक्षा चैपाल को संकुल प्रभारी ऋषि यादव ने भी संबोधित करते हुए अभिभावकों को दीक्षा ऐप जानकारी देते हुए दूरदर्शन एवं रेडियो पर छात्र छात्राओं के लिए प्रसारित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। शिक्षा चैपाल में ए आर पी देवेंद्र सिंह द्वारा शिक्षा के विकास में योगदान विषय पर अभिभावकों को शपथ दिलाई गई। शिक्षा चैपाल में निवर्तमान ग्राम प्रधान श्रीमती, संकुल शिक्षक आशुतोष गौतम, इंचार्ज प्रधानाध्यापक मनोज तिवारी, शिक्षक मनोज पाठक, निर्मल कुमार, रामू कुमार, अनीता देवी, अभिभावक कौशल कुमार, विपिन कुमार, गुड़िया देवी, कुसुम, पूनम, राधा देवी, राजाराम सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।