
कानपुर : उन्नाव के शुक्लागंज निवासी किशोरी की बड़ी बहन ने बताया कि काकादेव रानीगंज निवासी अंजली सिंह के बेटे अर्जुन ने उसकी छोटी बहन को एक साल तक शादी का झांसा दिया। आरोप है कि इस दौरान उसने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। जब किशोरी ने शादी का दबाव बनाया तो उसने मां की ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए जातिसूचक गालियां दी और धमकाया।
8 जनवरी को जब उसकी बहन निजी कार्य से गीतानगर क्रासिंग जा रही थी तो वहां पहले से मौजूद मां-बेटे ने उसकी बहन को मारपीटकर उसके कपड़े फाड़ दिए। मामले को लेकर उन्होंने काकादेव पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। काकादेव इंस्पेक्टर कुंजबिहारी मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपित मां-बेटे के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो, छेड़छाड़ व एससीएसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है।