diwali horizontal

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़, भारी मात्रा में असलहा बरामद

0 154

बाराबंकी : कुर्सी थाना प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर छापा मार करके गुरुवार की सुबह अवैध शस़्त्र बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ किया। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध असलहे, अर्द्धनिर्मित असलहों के अलावा असलहा बनाने का सामान भी बरामद किया। पुलिस ने इस सम्बन्ध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस अधीक्षक ने इस गुडवर्क से खुश होकर पुलिस टीम को बधाई दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह थाना प्रभारी कुर्सी धर्मवीर सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि पिलहटी जंगल में अवैध असलहे बनाये जा रहे हैं।

इसी सूचना पर थाना प्रभारी ने अपने सहयोगियों के साथ छापा मारा और शातिर बदमाश जनपद लखनऊ के थाना इटौंजा के ग्राम नारायनपुर निवासी रामसेवक विश्वकर्मा पुत्र रामअवतार को धर दबोचा। पुलिस ने इसकी निशादेही पर चार अवैध तमंचे 315 बोर, चार अवैध तमंचे 12 बोर के अलावा भारी मात्रा में असलहे बनाने का सामान भी बरामद किया। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त रामसेवक पिलहाटी के जंगल में अवैध असलहे बनाने का कार्य काफी दिनों से कर रहा था। अवैध असलहे बनाने के बाद वह उक्त असलहे को 2500 से 3000 रुपये में बेच देता था। उन्होने यह भी बताया कि रामसेवक के ऊपर जनपद लखनऊ और बाराबंकी के थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमा पंजीकृत हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.