diwali horizontal

बिजली का तार टूटने किसान की खड़ी फसल जलकर खाक

0 204

मोहनलालगंज : तहसील क्षेत्र में गुरुवार के दिन खेत के ऊपर से गुजर रही 11000 लाइन का तार टूट कर गिर गया बिजली के तार से उठी चिंगारी ने किसानों की खड़ी फसल को अपने चपेट में ले लिया। बड़ी जद्दोजहद करने के बाद ग्रामीण व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया ।लेकिन तब तक  लगभग 35 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई ।

मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के भादेशुवा त्रिलोकपुर के पास 11 हजार जर्जर लाइन का तार टूट कर गिर गया ।तार से उठी चिंगारी ने विकराल रूप दिखाते हुए लगभग 35 बीघा खड़ी गेहूं की फसल को अपने आगोश में ले लिया ।आग लगने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया ।आग बुझाने के लिए ग्रामीण हर संभव प्रयास कर रहे थे। लेकिन आग इतनी विकराल थी कि काबू पाना मुश्किल हो रहा था आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक कई बीघा फसल जलकर खाक हो गई

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद  आग पर काबू पाया ।वह ग्रामीणों का कहना है कि हवा तेज होने के चलते आग बड़ी ही तेजी से अन्य खेतों की तरफ बढ़ रही थी। सैकड़ों ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। तब जाकर किसानों ने राहत की सांस ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.