
भोपाल : मध्यप्रदेश में अप्रैल महीने में बैंकों में केवल नौ दिन अवकाश रहेगा। इनमें चार रविवार, दो शनिवार एक अप्र्रैल, 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती) और 21 अप्रैल (रामनवमी) शामिल है। इसके अलावा 25 अप्रैल को महावीर जयंती है, लेकिन इस दिन रविवार है। हालांकि एक अप्रैल को भी बैंक खुले रहे, लेकिन ग्राहकों के लिए सामान्य कामकाज बंद रहा। विभिन्न राज्यों में दी जाने वाली ऐच्छिक छुट्टियों को शामिल करते हुए बताया गया कि 15 दिन बैंकों में छुट्टियां रहेंगी।