
भोपाल : जैन श्वेतांबर समाज ने समाज के 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए पांच अप्रैल को वैक्सीन शिविर लगाने का निर्णय किया है। राजेश तांतेड़ ने वैक्सीन लगावाने के इच्छुक लोगों से रविवार दोपहर 2 बजे तक सिटी मंदिर की पेढ़ी पर नाम नोट करवाने के लिए कहा है। वैक्सीन शिविर सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लगेगा।
आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। वहीं दिगंबर समाज का शिविर चौक स्थित संत भवन में सोमवार को आयोजित है। ट्रस्ट के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद पांच अप्रैल को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोा वैक्सील लगाई जाएगी।
अनिल पुरोहित/अशफाक