diwali horizontal

घर के मंदिर के दीपक से लगी आग से मचा हड़कंप

0 1,026

लखनऊ : गर्मी का मौसम आते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं । गुरुवार की देर रात बाजार खाला थाना क्षेत्र के ऐशबाग में प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लगने से हुई मजदूर की मौत की खबर लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि बाजार खाला थाना क्षेत्र के ही टिकैत राय एलडीए कॉलोनी में रहने वाले सिविल कोर्ट के बाबू देव मणि त्रिपाठी के घर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया । देव मणि त्रिपाठी के घर में लगी आग की सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और चौकी इंचार्ज टिकैतगंज संजीव चौधरी ने घर में फंसे लोगों को बहादुरी के साथ बाहर निकाल लिया। देव मणि त्रिपाठी के घर में आग लगने का कारण घर मे बने मंदिर में जलाए गए दीपक से लगना बताया जा रहा है

देवमणि त्रिपाठी के घर में आग लगने के बाद फायर विकेट की एक गाड़ी की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस के अनुसार आग लगने से किसी तरह की कोई जनहानि तो नहीं हुई है लेकिन घर में रखा जरूरत का काफी सामान जलकर राख हो गया टिकैत गंज चौकी के इंचार्ज संजीव चौधरी ने बताया कि देवमणि त्रिपाठी के घर में बने मंदिर में पूजा के लिए दीपक जलाया गया था और पूजा के लिए जलाया गया दीपक गिर गया जिससे घर में आग लग गई देखते ही देखते आग फैलती चली गई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । उन्होंने बताया कि जिस समय देवमणि त्रिपाठी के घर में आग लगी थी उस समय उनके घर में सभी लोग मौजूद थे जिन्हें कॉलोनी वासियों की मदद से पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है ।

बताया जा रहा है कि देव मणि त्रिपाठी के घर में गैस सिलेंडर भी रखे थे लेकिन किस्मत से आग गैस सिलेंडरों तक नहीं पहुंच सकी और गैस के सिलेंडरों को आग की जद में आने से पहले ही घर से बाहर निकाल लिया गया । गर्मी का मौसम आते ही आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती है ऐसे में सभी लोगों को रहने की जरूरत है ताकि आग लगने की घटनाएं भविष्य में सामने ना आए। स्थानीय लोगो का कहना है कि घर मे आग लगने के महज़ 5 मिनट के अंदर ही चौकी इंचार्ज मौके पर पहुच गए थे और उनकी ततपरता से ही पहली मंजिल पर बने मकान के अंदर फसें लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि अक्सर देखा जाता है कि पुलिस पर घटना स्थल देर से पहुचने के आरोप लगते है लेकिन आज हुई आग की घटना में पुलिस के रिस्पॉस टाइम से लोग संतुष्ट नज़र आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.