diwali horizontal

ऑनलाइन क्लासेज बंद की जाए और फीस जमा करने का दबाव ना बनाया जाए। सैय्यद तक़वी

0 282

लखनऊ : उम्मे रबाब इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड एजुकेशन यूरिट एजुकेशन के निदेशक, एनबीटीवी इंडिया एवं दि रिवॉल्यूशन न्यूज़ के ब्यूरो चीफ एवं सामाजिक कार्यकर्ता सैयद एम अली तक़वी ने आज एक अपील जारी करके स्कूल प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस कष्ट के समय में वो अभिभावकों का सहयोग करें। उन्होंने सभी स्कूल प्रशासन से हाथ जोड़कर के अनुरोध किया है कि इस वक्त पिछले साल से भी बुरे हालात चल रहे हैं कोई ऐसा घर नहीं है जहां पर कोई बीमार ना हो। लोगों की मृत्यु हो रही है, लोगों को खाने की दुशवारी है, इलाज की दुश्वारियां हैं,इन सब बातों को समझते हुए स्कूल प्रशासन को चाहिए कि ऑनलाइन क्लासेज फिलहाल एक महीने के लिए बंद की जाए और बार-बार फीस जमा करने के लिए नोटिस और फोन काल्स ना किया जाए । अभिभावक इस वक्त ऐसे ही बहुत परेशान है उनको मानसिक रूप से और ज्यादा कष्ट ना दिया जाए। वक़्त आने पर अभिभावक फीस जमा कर देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.