diwali horizontal

सो रहे 26 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या , साथ में सो रही पत्नी को भनक तक नहीं लगी

0 206

लखनऊ:  राजधानी लखनऊ के नगराम थानाक्षेत्र में घर के बाहर झोपड़ी बनाकर सो रहे 26 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। खास बात यह है कि साथ में सो रही पत्नी को भनक तक नहीं लगी मंगलवार सुबह पत्नी ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। उधर, मृतक के परिजनों का आरोप है कि हत्या में पत्नी व उसके परिवार वालों का हाथ है आरोपी पत्नी ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर युवक से शादी कर ली और जब मन भर गया तो रास्ते से हटा दिया। पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग

मामला नगराम थानाक्षेत्र के शाह अपैया गांव का है। नगराम इंस्पेक्टर मो. असरफ के मुताबिक, यहां के निवासी अवधेश कुमार (26) झोपड़ी बनाकर पत्नी ज्ञानवती के साथ कई महीनों से रह रहा था ज्ञानवती से प्रेम विवाह के चलते अवधेश के परिवार वालों ने दूरी बना रखी थी। दिहाड़ी मजदूर अवधेश की सोमवार रात कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसके साथ सो रही पत्नी ज्ञानवती ने बताया कि उसे घटना की भनक तक नहीं लगी।

ज्ञानवती की अवधेश से तीसरी शादी थी

मंगलवार सुबह जागने पर उसे घटना की जानकारी हुई। उसकी चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी वहीं मृतक अवधेश के पिता अयोध्या प्रसाद ने हत्या के पीछे ज्ञानवती के चरित्र पर आरोप लगाते हुए उसके व उसके परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है ज्ञानवती की अवधेश से यह तीसरी शादी थी। घरवालों के विरोध के चलते वह घर से अलग रह रहा था। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.