diwali horizontal

विद्युत विभाग की टीम पर हमला करने वाले आठ नामजद सहित दो सौ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

0 277

 

फतेहपुर : गत दिवस कस्बा चांदपुर में विद्युत बिल वसूली व बिजली चोरी रोकने के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत गई विद्युत विजिलेंस टीम पर ग्रामीणों द्वारा की गई अभद्रता वह सरकारी काम में बाधा पहुंचाने को लेकर विद्युत विभाग द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर 8 लोगों सहित 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

यह जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक बिंदकी योगेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि बीते दिन ग्राम चांदपुर में विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने अभद्रता के साथ सरकारी काम में बाधा पहुंचाई थी 8 लोगों के खिलाफ थाना चांदपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।तहरीर के मुताबिक 200 अज्ञात लोगों के भी खिलाफ थी मुकदमा पंजीकृत हुआ है ।उपपुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.