diwali horizontal

अखिलेश ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

0 373

लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को योगी सरकार पर सीधा हमला किया। कहा कि मुख्यमंत्री के इशारे पर महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। चुनाव लड़ने वालों को अपमानित किया जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया से रोका जा रहा। लखीमपुर खीरी की घटना इसका प्रमाण है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में गुंडों को आजादी दे रखी है।  अपने आप को अनुशासित पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी के गुंडों ने महिला की इज्जत को तार-तार किया। हमें दुख है कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा के लोग इस स्तर तक उतर आए हैं।  जिन्होंने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, सब भाजपा के गुंडे हैं। भाजपा ने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष और अब ब्लाॅक प्रमुख का चुनाव जीतने के लिए पूरे प्रदेश के हर ब्लॉक में नंगानाच और खुली गुंडागर्दी की।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन कराने के लिए प्रस्तावक और प्रत्याशियों को ब्लॉक तक पहुंचने से रोकने के लिए भाजपा ने गुंडों का सहारा लिया। सरकार के इशारे पर प्रशासन ने भाजपा के साथ मिलकर यह नंगा नाच किया। सरकार को बताना चाहिए कि प्रदेश के हर ब्लॉक में हर जगह गुंडों को इतनी आजादी किसने दे रखी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उन अधिकारियों को चिन्हित कर रही है, जिन्होंने यह सब कराया है।, समय आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है, लोगों को अपमानित किया जा रहा है, उससे जनता में आक्रोश है। जनता बदलाव चाहती है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.