diwali horizontal

दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें : मायावती 

0 155

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली कैंट के नागल गांव में एक नौ वर्ष की लड़की की सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना अति दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली कैंट के नागल गांव में 9 वर्षीय दलित लड़की की रेप के बाद नृशंस हत्या व फिर उसके शव को जला देने की घटना अति-दुःखद व शर्मनाक है। दोषियों के विरुद्ध अविलम्ब सख्त कार्रवाई करने व ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की बसपा मांग करती है।

नांगल गांव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद नौ साल की बच्ची की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने का मामला तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को जहां पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिलने के लिए कई पार्टी के नेता वहां पहुंचे, वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार सुबह ही पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों को अपनी ही गाड़ी में बिठाकर बात की। यह मुलाकात दस मिनट से भी ज्यादा समय की रही।

परिवार से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा, मैंने परिवार से बात की और उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए और कुछ नहीं। वह कह रहे हैं कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है, उनकी मदद की जानी चाहिए। हम वह करेंगे। मैंने उन्हें बताया है कि मैं उनके साथ खड़ा हूं। राहुल गांधी तब तक उनके साथ खड़ा है जब तक कि उन्हें न्याय नहीं मिल जाता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.