
असोहा-उन्नाव : जहाँ पूरे क्षेत्र में शोक श्रद्धांजलि व शोक सभाएँ की गईं वहीं असोहा स्थित पंचायत भवन में बीजेपी के वरिष्ठ नेता, दो बार प्रदेश के रहे मुख्यमंत्री,सच्चे जन नायक ,श्रीराम भक्त कल्याण सिंह के देहावसान पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ल ने उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सब ने भाजपा के ही नहीं अपितु एहिदत्ववादी,आदर्शवादी नेता व त्यागी पुरुष खो दिया है। आज कल्याण सिंह की ही बदौलत अयोध्या मे राम लला के भव्य मन्दिर-निर्माण का सपना साकार हुआ। उन्होंने राम काज के लिए अपनी कुर्सी अपनी,सत्ता तक का त्याग कर दिया था। ऐसे जन नायक व महापुरुष हम सबके लिए सदैव स्मृतियों में रहेंगे। इस दौरान असोहा प्रधान देश राज रावत , बागेश्वर यादव , छोटू गुप्ता , सरदा जयसवाल , असीस पाण्डेय , रामनरायण अवस्थी , बब्लू सोनी , ब्रजमोहन गुप्ता , कुलदीप पाण्डेय , विकास लोधी , राहुल लोधी सहित तमाम बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।