diwali horizontal

शिवचन्द्र शुक्ल के जिलाध्यक्ष बनने पर बधाईयों का लगा तांता

0 159

उनके आवास एवं प्रतिष्ठान में सुबह से ही लोगों ने पहुचकर उनको माला पहनाकर शुभकामनाएं दी

फतेहपुर : जैसे ही खागा नगरवासियों को शिवचन्द्र शुक्ल को व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिली,तो नगरवासियों एवं व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी,लोग शिवचन्द्र शुक्ल के आवास एवं प्रतिष्ठान में सुबह से ही जा जाकर फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत एवं अभिन्ननदन किया।इस मौके पर स्वागत करने वालों में सर्वप्रथम खागा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अतुल साहू के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने स्वागत किया,फिर मोदी मिशन के जिलाध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने अपने टीम के साथियों सहित नव मनोनीत जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।

इसी क्रम में समाजसेवी प्रेमचंद व राजेन्द्र सिंह व उनके साथियों द्वारा भी उनका फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत एवं अभिन्ननदन किया।इस मौके सभी ने एक स्वर में कहा कि शिवचन्द्र शुक्ल जैसे कर्तव्यनिष्ठ व संघर्षदलशील व व्यापारियों के सदैव समर्पित रहने वाले व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाकर प्रदेश अध्यक्ष श्री बनवारीलाल कंछल जी बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है, जिसके लिए हम सभी उनका ह्रदय हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।नवमनोनित जिलाध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल ने सभी के प्रति अपना दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो मैं आज यहां तक पहुंचा हूँ, इसमे आप सभी शुभचिंतकों एवं जनपद के व्यापारी भाइयों एवं पत्रकार साथियों व अधिवक्ता बन्धुओं का भी श्रेय है।सभी के योगदान एवं सहयोग व आशीर्वाद से ही मैं आज जिलाध्यक्ष बना हूँ, मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि मैं पूरी ईमानदारी व सक्रियता से कार्य करूगां।व्यापारी भाईयो के सम्मान में कभी आंच नहीं आने दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.