diwali horizontal

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की बैठक संपन्न

0 97

फतेहपुर  : रामलीला मैदान , शिव मंदिर खखरेरू में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की यमुनांचल जिला बनाओ अभियान चिंतन बैठक सम्पन्न हुई l समिति के केंद्रीय अध्यक्ष इं प्रवीण पाण्डेय  के नेतृत्व में हुई बैठक में यमुनांचल के विकास के लिए समिति   द्वारा प्रस्ताव दिया गया, जिसमे  यमुनांचल जिला गठन जिला और जिला केंद्र खखरेरू बनाए जाने की मांग की  l प्रस्ताव का समर्थन समिति के खखरेरू नगर अध्यक्ष  कोमल मोदनवाल द्वारा किया गया l समिति के साथियों ने बुंदेलखंड राज्य और यमुनांचल जिले  के गठन हेतु १,२,३ सितम्बर पूरे जिले के यमुना तटवर्ती क्षेत्रों में यात्रा आयोजित की जायेगी l यात्रा का संयोजक प्रेम त्रिवेदी को मनोनीत किया गया है l दीपक पासवान , समीर मिश्रा , कोमल मोदनवाल , विनय त्रिपाठी , हिमांशु त्रिपाठी, अंकुर त्रिपाठी ,राहुल शुक्ला ,विकास मोदनवाल ,संतोष गर्ग ,कल्लू मिश्रा खखरेरू नगर के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.