
औरास-उन्नाव : जहां एक ओर योगी सरकार गौवंशों के संरक्षण की बात करती है वहीं दूसरी ओर शासन एवं सत्ताधारियों के मूक संरक्षण में गौ हत्यारों के हौसले बुलंद हैं ।लगातार तीसरी बार गोवंश अवशेष मिले हैं जिससे पशु प्रेमियों समेत हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है एवं जिम्मेदारों के संलिप्त होने की आशंका जताई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के बहादुरपुर खंजड़ी गांव में घुसपावा रोड पर जंगल में गौशाला हेतु प्रस्तावित खाली भूमि पर दो बोरी में गोवंश के कटे मांस (अवशेष) को कुछ ग्रामीणों ने देखा तो सनसनी फैल गई एवं उन्होंने डायल112 पर पुलिस को सूचना दी, सूचना पर थाना अध्यक्ष हरी प्रसाद अहिरवार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आनन-फानन नियमानुसार अवशेषों को दफना दिया। क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं छुट्टी पर हूं एवं थानाध्यक्ष से घटना के संबंध में पूछा गया तो बताया कि अज्ञात गौ तस्करों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है एवं गौ हत्यारों की तलाश जारी है।
क्षेत्रवासियों ने गौ तस्करी को लेकर आक्रोश व्याप्त करते हुए पूर्व से लेकर अब तक गौ हत्या का खुलासा ना होने पर शासन और सत्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना पर हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी ने हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर संगठन के साथ धरना करने की चेतावनी दी है अब यह देखना पशु प्रेमियों के लिए दिलचस्प होगा कि पुलिस द्वारा हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाता है या फिर पूर्व की घटनाओं की भांति पुलिस की कार्यवाही ठंडे बस्ते में चली जाती है।