diwali horizontal

लखनऊ रेप पीड़िता आत्मदाह मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार

0 205

लखनऊ : शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित आवास से पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लिया है रेप पीड़िता की आत्महत्या मामले में अमिताभ ठाकुर को विराम खंड स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है बसपा सांसद अतुल रॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की और गावाह की मौत के मामले में एसआईटी की रिपोर्ट पर अमिताभ ठाकुर पर आईपीसी की धारा 120 B,167,195A,2018,306,504,506 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है

यह था मामला

रेप पीड़ित की खुदकुशी के मामले में पूरा आईपीएस अमिताभ ठाकुर फंसते नजर आ रहे हैं एसआईटी की जांच के खुलासे के बाद हज़रतगंज थाने में अमिताभ ठाकुर और अतुल राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है इसके बाद अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है मृतक पीड़िता ने अमिताभ ठाकुर पर पूरा षडयंत्र रचने का आरोप लगाया था पीड़िता ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो जारी की थी जिसमें कई आरोप लगाए थे

आत्मदाह करने से पहले हुई थी लाइव

रेप पीड़ित छात्रा ने 16 अगस्त को अपने एक साथ के साथ दिल्ली में स्थित सुप्रीम कोर्ट के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया था इलाज के दौरान 21 अगस्त को साथी और 24 अगस्त को पीड़िता छात्रा की मौत हो गई थी आत्मदाह करने से पहले दोनों ने सोशल मीडिया पर लाइव करते हुए अपनी आपबीती बताई थी जिसमे पीड़ित छात्रा ने पूर्व आईपीएस अमित पाठक पूर्व एडीजी अमिताभ ठाकुर समेत कुछ जज के नाम लेकर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था पीड़ित छात्रा बलिया की रहने वाली थी

सहयोगियो के साथ मिलकर पार्टी गठन करने की है तैयारी

अमिताभ ठाकुर ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी करते हुए कहा कितमाम सहयोगियो और जानकार लोगों के लगातार परामर्श के बाद उन लोगों ने एक नई राजनैतिक पार्टी का गठन करने का फैसला लिया है इसके अलावा उन्होंने एक दूसरे वीडियो के माध्यम से इस राजनैतिक दल का नाम अधिकार सेना प्रस्तावित करते हुए अपने सहयोगियों से पार्टी के नाम, उद्देश्य ,स्वरूप आदि के संबंध में शीघ्र सुझाव देने को कहा है अमिताभ ने कहा कि सहयोगियों के साथ मिलकर पार्टी गठन की कार्रवाई शीघ्र शुरू की जा रही है

योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान

अमिताभ ठाकुर ने बीते शनिवार को एक बयान में कहा था कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे उन्होंने कहा था कि योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में तमाम अलोकतंत्रिक, अराजक ,दमनकारी, उत्पीड़नात्मक और विभेदकारी कार्य किए हैं वह इनके विरोध में मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे फिर चाहे आदित्यनाथ जहां से भी चुनाव लड़े

Leave A Reply

Your email address will not be published.