diwali horizontal

समाजवादी पार्टी में शामिल हुए मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिब्कातुल्लाह अंसारी

0 189

लखनऊ : पूर्वांचल की सियासत में खासा दखल रखने वाले बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिब्कातुल्लाह अंसारी शनिवार को समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए।

उनके साथ अंबिका चौधरी ने भी सपा की सदस्यता ले ली सिब्कातुल्लाह अंसारी गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा सभा क्षेत्र से 2007 में सपा और 2012 में कौमी एकता दल से विधायक रहे। 2017 में बसपा से मैदान में उतरे, लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा।

पंचायत चुनाव के दौरान ही अंसारी बंधुओं के हाथी से उतर कर साइकिल पर सवार होने की रणनीति तैयार की गई। इसके लिए कई दौर की बातचीत की गई बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए फूंक फूंक कर कदम रख रही

सपा बसपा विधायक मुख्तार अंसारी और सांसद अफजाल अंसारी को पार्टी की सदस्यता दिलाने से अभी परहेज कर रही है ऐसे में बीच का रास्ता निकालते हुए उनके बड़ भाई सिब्कातुल्लाह अंसारी को सदस्यता दिलाई गई। दरअसल, पूर्वांचल की 10 सीटों पर अंसारी बंधुओं का प्रभाव है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.