diwali horizontal

बंगाल में BJP को जोर का झटका 24 घंटे के भीतर 2 विधायकों ने थामा TMC का दामन

0 132

पश्चिम बंगाल : में भाजपा के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है क्योंकि पार्टी से उनके नेताओं का पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा. कल भी भाजपा विधायक विश्वजीत दास ने सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया. दास के साथ टीएमसी से जुड़ने वालों में भाजपा के काउंसलर मनोतोष नाथ भी थे. करीब 24 घंटे के अंदर भाजपा के लिए यह दूसरा झटका है.

इससे ठीक एक दिन पहले सोमवार को ही विष्णुपुर से भाजपा के विधायक तनमय घोष भी पार्टी को अलविदा बोल टीएमसी में शामिल हो गए थे. इन दोनों विधायकों के तृणमूल में आने के साथ ही प्रदेश में भाजपा विधायकों की कुल संख्या घटकर 72 हो गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.