diwali horizontal

गृह प्रवेश कार्यक्रम के तहत विधायक व ब्लॉक प्रमुख ने लाभार्थियों को भेंट की चाबी।

0 101

उन्नाव : कच्चे मकानों में रहने वाले हरेक इंसान का सपना होता है कि काश मुझे भी पक्का मकान मिल जाए और हम भी पक्की छत के नीचे रहें।उनके सपनों को साकार करती नजर आ रही सूबे की बीजेपी सरकार ने अपना चुनावी वादा पूरा करते हुए ठान लिया है कि अब कोई भी परिवार कच्ची छत के नीचे नहीं रहेगा।जिसके परिणाम भी सामने आये हैं। उम्र के पांच दशक पार कर चुकी सियावती का सपना था उसका अपना घर हो जाये मगर कमर तोड़ महंगाई और दो वक्त की रोटी का जुगाड़ राह में इस कदर रोड़ा बना कि मकान का सपना, सपना बन कर रह गया।कमोवेश यही हाल ज्ञानवती,पुष्पा और राधिका का रहा। भला हो योगी और मोदी का जिन्होंने पक्के मकान  का सपना पूरा कर दिया।बुधवार को ब्लाक के सभागार पुरवा में विधायक अनिल सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख सतीश चौधरी ने जैसे ही आवास की चाभी दी महिलाओं की आँखे नम हो गयीं।दृश्य बेहद भावुक कर देने वाले थे। विधायक ने कहा कि सरकार सबका साथ और सबका विकास चाहती है।आने वाले दिनों में एक भी पात्र व्यक्ति आवास विहीन नहीं रहेगा।

गौरतलब है  कि सूबे की योगी सरकार ने आवास पात्र लाभार्थियों के खाते में सीधे धनराशि भेज कर न सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट से बचाने का प्रयास किया बल्कि उन्हें यह सन्देश भी दिया कि पारदर्शी शासन, सरकार की प्राथमिकता है।शासन के निर्देश पर पात्र लाभार्थियों को एक साथ आवासीय लाभ देने व सरकार की मंशा फरमाने को ब्लॉक  सभागार में सभी को बुलाया गया और बताया गया कि विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख ने  लाभार्थियों को गृह प्रवेश हेतु चाबी प्रदान की। चूँकि पात्रों को सामूहिक आवास की चाबियाँ देनी थी लिहाजा पुरवा के अलावां हिलौली व असोहा में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।

पात्रों को चाबी देने के वक्त खण्ड विकास अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख सतीश चौधरी  अनिल पटेल, धीरेन्द्र रावत,एडीओ शिवओम,दिनेश सिंह,दीपक गौतम,प्रधान अमित प्रताप सिंह,जयमूर्ति शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन पुत्तन लाल पाल ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.