diwali horizontal

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने पेरियार ललई सिंह यादव  की मनाई जयन्ती

0 160

फतेहपुर :  राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वाधान में बहुजन समाज के पुरोधा उत्तर भारत के पेरियार ललई सिंह यादव  की जयन्ती बड़े हर्षोल्लास के साथ नासेरपीर के एक गेस्ट हाउस मे मनाई गई। जिसका उद्घाटन एड सूघर सिंह यादव  ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में एड वीरेंद्र सिंह यादव पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा एवं वरिष्ठ सपा नेता हाजी रफी  उपस्थिति रहे। संचालन अश्वनी यादव जिला महासचिव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया।

वक्ता के रूप में प्रधान बहरामपुर कमलेश यादव, प्रदीप यादव प्रधान रसूलाबाद, बलवीर यादव प्रधान सनगांव, एड पुष्पेंद्र cg यादव, एड इंद्रजीत यादव, एड जगदीश मौर्य, एड सुनील उमराव, रामकृपाल यादव, डा अमित पाल, डा फूल सिंह लोधी, पवन सविता, एड अमित यादव, एड प्रेम शंकर विश्वकर्मा, आर एस दिवाकर, एड हनुमान यादव, ने बात रखते हुए पेरियार जी के बताये हुए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। समारोह मे प्रमुख रूप से वंदना पटेल, दिलीप पाल, दिनेश पाल, देवेंद् पासवान, कपूर यादव, सहित सैकड़ो लोग उपस्थिति रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.