diwali horizontal

अफगानिस्तान में सरकार का गठन मुल्ला हसन अखुंद बने अफगानिस्तान के नए प्रधानमंत्री

0 168

काबुल : अफगानिस्तान में नई सरकार का मंगलवार की शाम को गठन कर दिया गया है मुल्ला हसन अखुंद अफगानिस्तान के नए प्रधानमंत्री होंगे सिराजुद्दीन हक्कानी गृहमंत्री होंगे मुल्ला अब्दुल गनी बरादर डिप्टी पीएम बनाए गए मुल्ला याकूब अफगानिस्तान के नए रक्षा मंत्री होंगे अमीर मुत्तकी को विदेश मंत्री बनाया गया है।

मुल्ला हसन तालिबान के शुरुआती स्थल कंधार से ताल्लुक रखते हैं और सशस्त्र आंदोलन के संस्थापकों में से हैं उन्होंने रहबरी शूरा के प्रमुख के रूप में 20 साल तक काम किया और मुल्ला हेबतुल्लाह के करीब माने जाते हैं उन्होंने 1996 से 2001 तक अफगानिस्तान में तालिबान की पिछली सरकार के दौरान विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था तालिबान के संस्थापक मुल्ला मोहम्मद उमर के बेटे मुल्ला याकूब नए रक्षा मंत्री होंगे याकूब मुल्ला हेबतुल्ला के छात्र थे जिसने पूर्व में उन्हें तालिबान के शक्तिशाली सैन्य आयोग के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया था

अफगानिस्तान के नए गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी का नाम वैश्विक स्तर के आतंकवादियों की सूची में हैं अमेरिका ने उसके बारे में सूचना पर 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है. अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो एफबीआई की वेबसाइट के अनुसार 2008 में अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई की हत्या के प्रयास की साजिश में भी वह कथित रूप से शामिल था

अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्वीकार्य समावेशी सरकार बनाने के लिए तालिबान पर बढ़ते दबाव के बीच यह घटनाक्रम पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस आईएसआई के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हमीद के पिछले हफ्ते अघोषित दौरे पर काबुल जाने के कुछ दिन बाद सामने आया है अपने दौरे के दौरान आईएसआई
प्रमुख ने मुल्ला बरादर और हिज्ब-ए-इस्लामी नेता गुलबुद्दीन हिकमतयार से मुलाकात की थी और अफगानिस्तान के मौजूदा हालात पर चर्चा की थी।

अफगानिस्तान में 3 सितंबर को होने वाले सरकार के एलान को टाला गया और उसके बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई चीफ के दौरे के बाद सरकार में नामों को बदला गया. सिराजुद्दीन हक्कानी को आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. वह यूएन की टेररिस्ट लिस्ट के अंदर अभी भी बने हुए हैं. हक्कानी नेटवर्क एक आतंकी संगठन यूएन लिस्ट में है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.