diwali horizontal

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया

0 89

उत्तराखंड : की राजनीति को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अचानक इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। राजनीतिक विशेषज्ञों द्वारा तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि, उन्होंने अपना इस्तीफ़ा राष्ट्रपति रामानाथ कोविंद को भेज दिया है

बता दें कि बेबी मौर्य के इस्तीफा देने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतर सकती है। उत्तर प्रदेश के चुनाव में कुछ महीनों का समय शेष हैं लेकिन राज्य की सियासी गर्मी काफी तेज है। सभी राजनीतिक दल एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी की तरफ से पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए राज्य प्रभारी के नामों की घोषणा की गई है

गौरतलब है कि अभी हाल ही में बेबी रानी मौर्य राज्यपाल पद पर तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मीडिया से रूबरू हुई थीं। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मुद्दों पर जोर दिया था। उनका कहना था कि प्रदेश की महिलाएं मेहनती और जुझारू हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.