diwali horizontal

एंटीलिया विस्फोटक मामले में एनआईए की चार्जशीट दाखिल होने के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ रही

0 75

मुंबई : एंटीलिया विस्फोटक मामले में एनआईए की चार्जशीट दाखिल होने के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ रही हैं।  दरअसल, इस साल फरवरी में दक्षिण मुंबई में उनके घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटकों से लदी एक एसयूवी की बरामदगी के बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की गुजरात यात्रा रद्द कर दी गई थी। आवास के सुरक्षा प्रमुख ने एनआईए को दिए बयान में यह जानकारी दी है।

आवास के सुरक्षा प्रमुख ने अपने बयान में कहा कि विस्फोटकों वाली गाड़ी और धमकी भरा पत्र मिलने के बाद उन्होंने तुरंत इसे मुकेश अंबानी के संज्ञान में लाया। उन्होंने एनआईए को यह भी बताया कि उस दिन गुजरात के जामनगर में नीता अंबानी की एक निर्धारित यात्रा को पुनर्निर्धारित किया गया था और फिर उनकी और जोनल डीसीपी की सलाह पर इसे रद्द कर दी गई थी। सुरक्षा प्रमुख ने आगे कहा कि उन्हें विभिन्न तरह की धमकियां मिल रही थीं, लेकिन सभी अक्तूबर 2020 में शुरू हुए किसानों के विरोध से संबंधित थे। उन्होंने बयान में कहा कि अंबानी परिवार को 25 फरवरी को यहां कारमाइकल रोड पर अवैध रूप से खड़ी लावारिस स्कॉर्पियो में मिले धमकी भरे पत्र और जिलेटिन की छड़ों के लिए किसी व्यक्ति विशेष पर संदेह नहीं है।

बता दें कि पूर्व पुलिस अधिकारी वाजे इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, उसने ठाणे के व्यवसायी मनसुख हिरन की हत्या में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मनसुख ने पुलिस को बताया था कि 17 18 फरवरी की रात उनकी स्कॉर्पियो कुछ तकनीकी कारण से विक्रोली हाइवे पर खराब हो गई थी। इसलिए उन्होंने उसे वहीं छोड़ दिया था। कुछ घंटे बाद जब वह वहां से लौटे, तो उनकी वह गाड़ी चोरी हो गई थी। मनसुख की स्कॉर्पियो कार को चोरी कर उसे मुकेश अंबानी की बिल्डिंग के बाहर छोड़ने वाले की शिनाख्त नहीं हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.