diwali horizontal

 आरोपितों की निशानदेही पर आला कत्ल बरामद

0 102

बहराइच : फखरपुर थानाक्षेत्र में 24 घण्टों के भीतर हुई 4 जघन्य हत्या की घटना का पुलिस ने एक सप्ताह में खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। बीती 11 सितंबर को फखरपुर के बसंतापुर मार्ग पर गन्ने के खेत में बालक व बालिका की गला काटकर हत्यारों ने शव फेंक दिया था। घटना के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि 12 सितंबर को लखनऊ-बहराइच हाईवे से महज 100 मीटर दूर और फखरपुर थाने मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित माधवपुर में धान के खेत से बालिका व गन्ने के खेत से महिला का सिर कटा शव पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया था। घटना के पीछे महिला के बिके मकान की रकम वजह बताई जा रही है । डी आई जी देवीपाटन मण्डल डॉ राकेश सिंह ने पत्रकारों के समक्ष घटना का राजफाश करते हुए विस्तृत ब्यौरा रखा । उन्होंने बताया कि फखरपुर के ततेहरा निवासी महाराष्ट्र में काम करने वाले तीन युवकों ने शातिराना अंदाज में पूरी घटना को अंजाम दिया था ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.