diwali horizontal

समाजवादी पार्टी द्वारा हर बूथ पर यूथ अभियान चलाया गया

0 160

इटावा : विधान सभा चुनाव के नजदीक आते ही  प्रमुख राजनैतिक पार्टियों द्वारा बूथ स्तर पर विभिन्न अभियान चलाए जाने का क्रम बना हुआ है।इसी क्रम में समाजवादी पार्टी द्वारा हर बूथ पर यूथ अभियान के तहत  बुधवार को नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला कृष्णा नगर में वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाए जाने को आयोजित शिविर में पिआर समाजवादी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिला सचिव शिवम यादव (कन्हैया) आगामी विधान सभा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाए जाने के आह्वान करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया,उन्होंने कहा कि किसी की पार्टी के जीत के लिए बूथ पर मजबूती बहुत जरूरी है,इसलिए बूथ पर वोट बनवाने व उसकी मजबूती के लिए बूथ पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं।

इस मौके पर  गुलशन, ऋषि यादव, रजत यादव, आशुतोष शाक्य, अजय यादव, शिबू यादव, विकास यादव, निखिल यादव, विकास यादव एडवोकेट, कुलदीप यादव एडवोकेट,आदि मौजूदगी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.