diwali horizontal

कांग्रेस द्वारा दलित को मुख्यमंत्री बनाने पर भड़कीं  मायावती 

0 76

लखनऊ : पंजाब में कांग्रेस द्वारा किसी दलित को मुख्यमंत्री बनाना बसपा सुप्रीमो मायावती को रास नहीं आया बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसे कांग्रेस का चुनावी हथकंडा बताया और दलितों को कांग्रेस से सावधान रहने की चेतावनी दी। साथ ही बीजेपी के ओबीसी प्रेम पर भी निशाना साधा। सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी और कांग्रेस पर जमकर बरसीं मायावती ने कहा पंजाब में दलित सीएम बनाना कांग्रेस का ये चुनावी हथकंडा है। पंजाब के दलित लोग सावधान रहें और इनके बहकावे में न आए दलित वर्ग को कांग्रेस पर भरोसा नहीं

बसपा सुप्रीमो ने कहा कांग्रेस गैर दलित के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी। इसी तरह यूपी में भाजपा भी चुनाव के समय OBC के प्रति प्रेम दिखा रही है लेकिन जातीय जनगणना नहीं कर रही है। यूपी में BJP का कोई नाटक नहीं चलेगा। अगर ये OBC के प्रति ईमानदार होते तो जातीय जनगणना कराते।  मायावती ने कहा आज दलितों को जो सम्मान मिल रहा है वह अंबेडकर की वजह से मिल रहा है। दलितों को आज जो कुछ भी मिला है बाबा साहेब की देन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.