diwali horizontal

राजधानी लखनऊ में खेला जाएगा अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच रत का इस टीम से होगा मुकाबला

0 118

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब चार साल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर इकाना स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलती नजर आएगी। इकाना में अगले साल 18 मार्च को भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला होना है। इससे पहले साल 2018 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां टी20 मैच खेला थाबीसीसीआई (BCCI) की ओर से घोषित घरेलू कार्यक्रम के अनुसार टीम 18 मार्च 2022 को लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ टी20 का मैच खेलेगी। यानी कई भारतीय खिलाड़ी पहली बार इस मैदान पर उतर सकते हैं

बीसीसीआई इकाना स्टेडियम को बड़े क्रिकेट सेंटर के तौर पर देख रहा है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने इकाना को एक साल के लिए अपना घरेलू मैदान भी बनाया और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज भी खेली। इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पचास हजार से ज्यादा दर्शक मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। गोमती नदी के किनारे बने इकाना स्टेडियम में नौ पिच हैं70 एकड़ में फैले इस स्टेडियम में एक हजार कारों और पांच हजार दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा है।530 करोड़ रुपये की लागत से बने इस स्टेडियम में चार वीआईपी लाउंज हैं। पहले में 232, दूसरे में 228, तीसरे में 144 और चौथे लाउंज में 120 सीटें हैं। टेस्ट मैच के दौरान रोशनी कम होने पर छह फ्लड लाइट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.