diwali horizontal

विश्वविख्यात इस्लामिक धर्मगुरू मौलाना कलीम सिद्दीकी गिरफ्तार

0 199

यूपी : विश्वप्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है मौलाना की गिरफ्तारी मेरठ से मुजफ्फरनगर जाते वक्त की गयी उनसे साथ रहे कार ड्राइवर और तीन साथियों का पता नही चल पाया है चर्चा है कि धर्मान्तरण रैकेट मामले में मौलाना कलीम सिद्दीकी की बड़ी भूमिका है

मुजफ्फरनगर के फलत गांव निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी कल मंगलवार को मेरठ आये थे लिसाड़ीगेट से देर शाम वह कार से गांव जाने के लिए निकले थोड़ी देर बाद सूचना आयी कि दिल्ली दून नेशनल हाइवे से उनका अपहरण कर लिया गया है पुलिस को सूचना दी गयी जिसके बाद एसएसपी मेरठ और मुजफ्फरनगर से समन्वय से मौलाना की बरामदगी की कोशिशें शुरू हुई

पुलिस को मौलाना के बारे में कोई सुराग नही लग पाया आज सुबह पता चला है कि मौलाना का अपहरण नही हुआ है उन्हें यूपी एटीएस की मेरठ यूनिट ने धर्मान्तरण से जुड़े मामले में हिरासत में लिया था लखनऊ से अब मौलाना की गिरफ्तारी की जानकारी आ रही है मौलाना कलीम सिद्दीकी देश विदेश में विख्यात इस्लामिक स्कॉलर के तौर पर जाने जाते है मुजफ्फरनगर के फलत गांव में करीब 50 साल पुराने मदरसा जामिया इमाम वलीउल्लाह इस्लामिया के वह निदेशक है उनको ग्लोबल पीस सेंटर का अध्यक्ष भी बताया जाता है

मौलाना कलीम सिद्दीकी व्याख्यान देने के लिए कई देशों की यात्रा कर चुके है पूरे विश्व में उनके शिष्य मौजूद है हाल ही में 7 सितंबर को वह मुंबई गये थे और एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से उनकी मुलाकात हुई थी यूपी पुलिस इस मामले में जल्द ही मौलाना की गिरफ्तारी से जुड़ी सूचनाऐं सार्वजनिक करेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.