diwali horizontal

छात्रा से सरेआम छेड़छाड़

0 83

दिल्ली : बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बाइक सवार दो युवकों ने बीच सड़क पर नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। एक ऑटो चालक आरोपियों को पकड़ने भागा तो वे फरार हो गए। 14 वर्षीय छात्रा रोती हुई अपने घर पहुंची। बाद में उसने मां के साथ जाकर थाने में शिकायत की। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। सोमवार दोपहर के समय वह स्कूल से अपने घर लौट रही थी। इस बीच के-ब्लॉक कड़ा घर के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। पहले आरोपियों ने उसका बैग खींचा।

विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। वह जान बचाने के लिए इधर-उधर भागी तो एक ऑटो चालक उसे बचाने को दौड़ा, यह देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। छात्रा अपने घर पहुंची और मां को सारी बात बताई। बाद में दोनों थाने पहुंचे और शिकायत दी। पीड़िता के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता समीना (38)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में रहती है। वह अंबेडकर अस्पताल में अस्थाई नर्स है। पीड़िता ने बताया कि उसका सुपरवाइजर उस पर बुरी नजर रखता है। आते-जाते उस पर अश्लील कमेंट करने के लिए उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ का भी प्रयास करता है। मंगलवार सुबह आरोपी ने ड्यूटी पर बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता डर की वजह से पीछे हट गई। अस्पताल की नर्सों के आरोप है कि आरोपी बाकी नर्सों से टाइम से ज्यादा काम करवाता है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.