diwali horizontal

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

0 106

अनुराग गुप्ता

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

महसी,बहराइच : शनिवार की बीती रात बौंडी थाना क्षेत्र के विसवां गांव में छत से लगे पंखे के कुंडे से एक महिला का शव लटका हुआ मिला।इस घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया है।घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय थाना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची बौंडी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बौंडी थाना क्षेत्र के विसवां गांव निवासी प्रतिमा(35) पत्नी स्व  बुद्धू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के कुंडे से लटकता हुआ पाया गया। परिजनों ने बताया कि महिला रोज की तरह खा पीकर अपने कमरे में लेट गई थी सुबह जब देर तक महिला सो कर नहीं उठी तो परिजनों ने देखा कि महिला का शव छत के कुंडे से लटक रहा है।घटना की सूचना फौरन परिजनों ने पुलिस को दी।सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक बौंडी मनोज कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इसके बाद सीओ महसी जे पी त्रिपाठी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया व परिजनों से भी पूछताछ किया।

प्रभारी निरीक्षक बौंडी मनोज कुमार राय ने बताया कि मृतका के नाती राहुल सिंह पुत्र मंगल सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.