diwali horizontal

बिहारी जी कॉलेज में हुई रंगोली प्रतियोगिता

0 148

इटावा (सिटीजन वॉयस संवाददाता ): महेवा विकासखंड क्षेत्र के कस्बा अहेरीपुर के बिहारी जी इंटर कॉलेज मैं पोस्टर प्रतियोगिता तथा रंगोली का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर निशा वर्मा के निर्देशन में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें सोनिका पुत्री ओमप्रकाश प्रथम दीक्षा पुत्री वेद प्रकाश द्वितीय रंजना पुत्री नीरज कुमार तृतीय यह सभी छात्राएं दसवीं क्लास की वही स्लोगन प्रतियोगिता में महक प्रथम यसी पांडे द्वितीय पारुल तृतीय वही रंगोली प्रतियोगिता में छवि प्रथम गीता द्वितीय महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही निर्णायक मंडल मैं प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य डॉ निशा वर्मा सतीश कुमार कला अध्यापक प्रतापराव प्रवक्ता हिंदी अंकुर सक्सेना सहायक अध्यापक राज किशोर दुबे मिलन कुमार इंद्रपाल सिंह अनुशासित अधिकारी सहित कई अभिभावक भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.