diwali horizontal

कैसरबाग स्थित बीएसनल गोदाम में देर रात करीब 3 बजे अचानक आग लग गई

0 113

लखनऊ : कैसरबाग स्थित बीएसनल गोदाम में रविवार देर रात करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें निकलती देख हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर दमकल की पहुंची करीब आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब 5 घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह का कहना है कि गोदाम में प्लास्टिक व अन्य कबाड़ होने से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम में प्लास्टिक का सामान अधिक होने से चारों ओर धुआं ही धुआं हो गया। जिससे आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.