diwali horizontal

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को ISIS ने दी जान से मारने की धमकी

0 161

नई दिल्ली : पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर ने जान से मारने की धमकी दी है गौतम गंभीर ने पुलिस को बताया कि उन्हें ISIS कश्मीर से जान से मारने की धमकी मिली है DCP सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि इसकी जांच चल रही है। गंभीर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

गौतम गंभीर को ISIS के कश्मीर मॉड्यूल की ओर से यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। गंभीर को यह ई मेल मंगलवार रात करीब 9 बजे मिला। इसमें उनके परिवार वालों को भी जान के मारने की बात कही गई है। सुरक्षा एजेंसियां इसे पूरी गंभीरता से ले रही हैं और साइबर सेल ने इस केस की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.