diwali horizontal

प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने किया शरद मेले का शुभारम्भ

0 141

बहराइच : मा. मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग/जनपद प्रभारी मंत्री श्री अनिल राजभर ने जनपद भ्रमण के दौरान सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना व अन्य अधिकारियों, गणमान्य व संभ्रान्तजन के साथ इन्दिरा स्टेडियम के सामने लगाये गये शरद मेला का फीता काटकर शुभारम्भ किया।

इसके उपरान्त प्रभारी मंत्री ने अन्य अतिथियों के साथ मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.