diwali horizontal

दुनिया में तेजी से फैल रहा है कोरोना का सबसे खतरनाक स्ट्रेन डेल्टा वैरिएंट, भारत में कोरोना की स्थिति अभी काबू में है

0 115

दिल्ली : दुनिया में तेजी से फैल कोरोना का सबसे खतरनाक स्ट्रेन डेल्टा वैरिएंट द अफ्रीका के 3 प्रांतों में रोज मिलने वाले 90% केस इसी वैरिएंट के हैं जो 15 दिन पहले सिर्फ 1% थे। वैज्ञानिकों को यही बात सबसे ज्यादा डरा रही है। क्योंकि अभी तक सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट डेल्टा था जिससे दुनिया में तीसरी लहर आई थी।

दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते केस बेल्जियम एक दिन में 23,350 कोरोना केस दर्ज, अक्टूबर 2020 के बाद एएक दिन में सबसे ज्यादा मामले स्विट्जरलैंड एक दिन में 8,585 नए मामले दर्ज किए गए। यह नवंबर 2020 के बाद एक दिन में सबसे बड़ी बढ़त है जर्मनी एक ही दिन में 73,887 नए कोरोना मामले मिले हैं। यह एक दिन अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है इटली 1 मई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा 12,448 कोरोना मामले दर्ज किए गए।

फ्रांस: एक दिन में 32,591 नए केस सामने आए। यह पिछले हफ्ते से 61% ज्यादा है और अप्रैल के बाद एक दिन की सबसे बड़ी ग्रोथ है।अब ओमिक्रॉन से नई लहर का खतरा है, क्योंकि यह डेल्टा से 7 गुना तेजी से फैल रहा है। यही नहीं, यह तेजी से म्यूटेट भी हो रहा है।

पकड़ में आने से पहले ही इसमें 32 म्यूटेशन हो चुके हैं। इसे देखते हुए यूरोपीय यूनियन के सभी 27 देशों ने 7 अफ्रीकी देशों से उड़ानों पर रोक लगा दी है। इधर, भारत में नए वैरिएंट का कोई केस नहीं मिला है। फिर भी सिंगापुर, मॉरीशस समेत 12 देशों से आने वाले यात्रियों की गहन जांच होगी।

भारत में कोरोना की स्थिति काबू में है।

गुरुवार को देश में 10,549 नए संक्रमित मिले, जो एक दिन पहले के मुकाबले 15.6% अधिक हैं। 488 मौतें हुईं। इनमें से 384 केरल में हुईं। देश में सक्रिय मरीज 1,10,133 हैं, जो कुल मरीजों के 0.32% हैं और 539 दिनों में न्यूनतम हैं। देश में 49 दिन से लगातार 20 हजार से कम नए केस मिल रहे हैं कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (B.1.1.529) की शुरुआती रिपोर्ट्स बेहद चौंकाने वाली हैं WHO ने इसे वैरिएंट ऑफ कन्सर्न बताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.