diwali horizontal

मार्ग दुर्घटना में घायल हुए युवक की मौत,परिवार में छाया मातम। बेटी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दी तहरीर।

0 123

उन्नाव : प्राप्त विवरण के अनुसार असोहा थाना क्षेत्र के दीवान बक्स खेड़ा मजरे पहासा गांव निवासी 50 वर्षीय फूल चंद्र पुत्र राम प्यारे गत 24 नवम्बर को देर रात करीब साढ़े नौ बजे किसी कार्यवश कालूखेड़ा से मोटरसाईकिल से वापस अपने घर जा रहे थे तभी असरेंदा मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे चौपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और भाग निकला। घायल पड़े फूल चंद्र को तिराहे पर रह रहे लोगों ने कालूखेड़ा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, घायल फूलचंद्र की हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।परिजन लखनऊ ले गए जहां गुरुवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सनद रहे कि मृतक फूलचंद्र के तीन लड़कियां प्रियंका (22 वर्ष) ,अनामिका (16 वर्ष) ,प्रिया (13 वर्ष) एवम् एक पुत्र लवकुश (14 वर्ष) हैं। मृतक की पत्नी सरोजनी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। थाना प्रभारी राम आसरे ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.