
यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटीईटी 2021 का पेपर लीक होने के मामले में राज्यभर से 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया
लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ADG लॉ एंड ऑर्डर ने रविवार को बताया कि टीईटी पेपर लीक मामले में राज्यभर से 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो लोग गिरफ्तार किए गए हैँ उनके पास से प्रश्नपत्र की कुछ प्रतिया भी पाई गई हैं।उन्होंने बताया कि एक महीने के भीतर ही परीक्षा फिर से कराई जाएगी। एसटीएफ मामले की जांच करेगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आज 28 नवंबर 2021 को यूपीटेट की परीक्षा होने को प्रस्तावित थी जो पेपर लीक होने की आंशका में स्थगित कर दी गई है। बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने रविवार को बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स STF मामले की जांच करेगा। राज्य सरकार महीनेभर के भीतर ही टीईटी परीक्षा आयोजित कराएगा उल्लेखनीय है कि 28 नवंबर को होने वाली टीईटी में करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल भाग ले रहे थे जिनमें यूपी टीईटी प्राथमिक स्तर में 12,91,628 और यूपी टीईटी उच्च प्राथमिक स्तर में 8,73,553 अभ्यर्थी थे।