diwali horizontal

प्रियंका गांधी मुरादाबाद में होने वाली कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में नयी प्रतिज्ञाओं का ऐलान कर सकती हैं

0 164

मुरादाबाद : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरूवार को मुरादाबाद में होने वाली कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में नयी प्रतिज्ञाओं का ऐलान कर सकती हैं रैली स्थल बुद्ध विहार ग्राउंड पर होने वाली रैली की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी पहले से ही यहां डेरा डाल चुके हैं इनमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर,तौकीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और मुरादाबाद से लोकसभा प्रत्याशी रहे इमरान प्रतापगढ़ी शामिल हैं लल्लू ने बुधवार को रैली स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका कल मुरादाबाद में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगीं । वह इस रैली में कुछ नई प्रतिज्ञाओं की घोषणा भी कर सकती हैं। बुद्ध विहार ग्राउंड पर आज से ही कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो चुका है। सूत्रों ने रैली में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया है यूपी में अपना जनाधार मजबूत करने में जुटी कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा संगठन की मजबूती को लेकर दिन रात काम कर रहीं हैं कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली अब तक बनारस,गोरखपुर और महोबा में प्रियंका को सुनने के लिये भारी भीड़ जुटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.