diwali horizontal

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में समस्त वर्गों के पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरण समारोह

0 104

उन्नाव : मुख्यमंत्री जी द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में समस्त वर्गों के पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम के अन्तर्गत आज माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्वदशम्/दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद के राजकीय पालीटेक्निक, उन्नाव में अध्यनरत् छात्र आशीष कुमार व दक्ष प्रताप से वार्ता की गयी।

मा0 मुख्यमंत्री द्वारा पूर्वदशम् (कक्षा 9 व 10) में अनुसूचित जाति के 1432, सामान्य वर्ग के 571, पिछड़ा वर्ग के 1511 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 180 छात्र/छात्राओं तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति के 2560, सामान्य वर्ग के 927, पिछड़ा वर्ग के 3297 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 384 छात्र/छात्राओं को बटन दबाकर डी.बी.टी. के माध्यम से धनराशि स्थानान्तरित की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र पान्डेय एवं जनपद के शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत् छात्र/छात्रा सहित समस्त सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.