diwali horizontal

विश्व दिव्यांगता दिवस दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित की गयी खेल-कूद प्रतियोगिता

0 183

बहराइच : विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इन्दिरा स्टेडियम बहराइच में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित स्पोर्टस इवेन्ट्स एवं खेल-कूद प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि मा. मंत्री, जल शक्ति (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) डॉ. महेन्द्र सिंह ने सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल, बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना के साथ दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया।


इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों के लिए 50 मी. व 100 मी. दौड़, कुर्सी दौड़, रंगोली प्रतियोगिता, निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिषदीय विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम व तीरंदाजी के अभूतपूर्व प्रदर्शन ने सभी मौजूद लोगों मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों द्वारा बच्चों की प्रस्तुतिकरण की सराहना की गयी।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चन्द्रपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ए.के. गौतम, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी नीरज मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.