diwali horizontal

प्रधानमंत्री 11 दिसम्बर को करेंगे रू. 9802 करोड़ लागत की सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण

0 81

देवीपाटन मण्डल के लिए वरदान साबित होगी सरयू नहर परियोजना: डॉ. महेन्द्र सिंह
11 दिसम्बर को हंसुवाडोल में परियोजना का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री

बहराइच : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 11 दिसम्बर 2021 को जनपद बलरामपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं जिले के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में मा. मंत्री, जल शक्ति (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के मा. प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री गॉव, गरीब और कृषकों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, इसलिए देश की खुशहाली के लिए किसानों का समृद्धि होना नितान्त आवश्यक है।

जल शक्ति मंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि 11 दिसम्बर 2021 प्रदेश के 09 जिलों (बहराइच, गोण्डा, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर व महाराजगंज) के किसानों के लिए ऐतिहासिक दिन होने वाला है। देश के प्रधानमंत्री 11 दिसम्बर को बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर स्थित हंसुवाडोल में विशाल जनसभा में रू. 9802 करोड़ लागत की आजाद भारत की अब तक की सबसे विशाल सिंचाई परियोजना ‘‘सरयू नहर परियोजना’’ का लोकार्पण करेंगे। मा. मंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि 09 जिलों से होकर गुजरने वाली 318 किलोमीटर लम्बाई कि इस मेगा सिंचाई परियोजना से इस क्षेत्र के लगभग 25 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। सिंचाई क्षमता में वृद्धि होने से किसानों की आय में गुणात्मक बढ़ोत्तरी होने से उनकी आय को दोगुना करने में मदद मिलेगी।

जलशक्ति मंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि यह परियोजना देवीपाटन मण्डल के चारों जिलों के किसानों के लिये वरदान साबित होगी। परियोजना के परवान चढ़ने से किसानों की सिंचाई से सम्बन्धित समस्याओं पर विराम लगने से उनके जीवन में खुशहाली आने से उनके जीवन स्तर में भी सुधार आयेगा। बैठक के दौरान जलशक्ति मंत्री ने जिले के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि आनगोईंग प्रोजेक्ट्स को समय से पूर्ण करायें। जलशक्ति मंत्री ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के उपरान्त कलेेक्ट्रेट सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ वर्ता भी की।

इस अवसर पर सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, सदर की श्रीमती अनुपमा जायसवाल, बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा के प्रतिनिधि गौरव वर्मा, विधायक बलहा के प्रतिनिधि आलोक जिंदल, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, ए.डी.एम. मनोज, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व उप जिलाधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.