diwali horizontal

एकाउंटेंट के खिलाफ चित्तौरा के प्रधानों ने खोला मोर्चा।

0 105

बहराइच: विकास खण्ड चित्तौरा पर कार्यरत एकाउंटेंट उमाशंकर गुप्ता के विरुद्ध ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है।ज़िलाधिकारी बहराइच को ज्ञापन देकर ब्लाक पर कार्यरत बाबू को हटाकर उनके विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई।प्रधानों द्वारा ब्लाक पर तैनात एकाउंटेंट पर ग्राम प्रधानों से अभद्रता करने एडवांस में धन माँगने का आरोप प्रधानों द्वारा लगाया गया।

इस सम्बंध में प्रधान संघ चित्तौरा के अध्यक्ष रामकुमार यादव ने बताया कि श्री गुप्ता द्वारा प्रधानों से कहा जाता है कि मैं चौदह वर्षों से जिले पर नौकरी कर रहा हूँ उच्च अधिकारियों में भारी पकड़ है अगर हमारी बात नही मानी तो उच्च अधिकारियों से तुम लोगों की जाँच करवाकर जेल भिजवा दूंगा इससे सभी प्रधानों में भय व्याप्त है इसलिए इनको ब्लाक से हटाकर इनके विरुद्ध जॉच करवाई जाय।इस अवसर पर यादवेंद्र विक्रम सिंह,मालती सिंह,हीरालाल,जाहिदा बेगम,रंगीलाल,अमरनाथ,अतीकुर्रहमान,समशुल निशा,राजेश कुमार,कादिर,रेहाना,राकेश कुमार सावित्री,रामतेज अनुराधा सहित लगभग पचास प्रधान मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.