diwali horizontal

पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी का तंज कहा भारतीयों की पीड़ा को बूटों तले कुचलिए मत

0 144

यूपी : कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अब तक न तो कोरोना से हुई मौतों के सही आंकड़े जारी किए हैं और न ही मृतकों के परिजनों को किसी तरह का मुआवजा दिया है इस दौरान उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी करोड़ों भारतीयों की पीड़ा और संवेदना को संवेदनहीनता के बूटों तले कुचलिए मत मृतकों के परिजनों को मुआवजा दीजिए

प्रियंका गांधी ने कहा बीजपी सरकार ने अब तक न तो कोरोना से हुई मौतों के सही आंकड़े जारी किए हैं और न ही मृतकों के परिजनों को किसी तरह का मुआवजा दिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों भारतीयों की पीड़ा और संवेदना को संवेदनहीनता के बूटों तले कुचलिए मत मृतकों के परिजनों को मुआवजा दीजिए

4 लाख 70 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 99 हजार 974 है वहीं इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 70 हजार 530 हो गई है आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 3 करोड़ 40 लाख 53 हजार 856 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं

वैक्सीन की 126 करोड़ के पार

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 126 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 73 लाख 63 हजार 706 डोज़ दी गईं जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 126 करोड़ 53 लाख 44 हजार 975 डोज़ दी जा चुकी हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.