diwali horizontal

STF की छानबीन में बड़ा खुलासा UP-TET पेपर लीक में पुलिसवाला भी वांटेड

0 190

उत्तर प्रदेश :  शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) पेपर लीक मामले में आगरा का एक पुलिसवाला भी वांटेड है। पेपर लीक मामले में 30 नवंबर को अलीगढ़ के टप्पल निवासी गौरव की गिरफ्तारी के बाद सिपाही उपदेश की भूमिका सामने आई। गौरव ने 2 2 लाख रुपए में 5 अभ्यर्थियों को पेपर बेचा था। लेकिन उसे यह पेपर कैसे मिला STF ने इसकी छानबीन की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

गौरव ने बताया कि उसने अलीगढ़ के गोंडा में रहने वाले निर्दोष और विष्णु से 5 लाख रुपए में पेपर खरीदा था। इन दोनों से पेपर खरीदने का सौदा कॉलेज के दोस्त उपदेश के जरिए हुआ था। उपदेश पेपर मुहैया कराने वाले निर्दोष का भाई है और उसके साथ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का छात्र रहा है।

केवल 5 अभ्यर्थियों को पेपर बेचने की शर्त पर सौदा हुआ था, उसने खुद पेपर खरीदने के साथ अपने साथी धर्मेन्द्र मलिक, रवि पावर उर्फ बंटी, मनीष मलिक उर्फ मोनू और अजय उर्फ बबलू को भी दिलवाया था। प्रश्नपत्र की यह खरीद फरोख्त मथुरा में हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.