diwali horizontal

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश CDS बिपिन रावत समेत कई वरिष्ठ अधिकारी थे सवार

0 170

तमिलनाडु : के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ और भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत समेत सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी सवार थे और एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे भारतीय वायु सेना ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. खबर के मुताबिक एक लेक्टर सीरीज में हिस्सा लेने के लिए बिपिन रावत जा रहे थे।

एयरफोर्स ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि यह चौपर Mi 17 सीरीज का था जो सुबह हादसे का शिकार हो गया। हादसे की वजह की जांच का आदेश एयरफोर्स की ओर से दिया गया है। हादसे के बाद का जो वीडियो सामने आया है उसमें चौपर पूरी तरह से जलकर खाक हुआ दिख रहा है।

14 लोगों को लेकर जा रहा था हेलीकॉप्टर

भारतीय वायु सेना ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि IAF Mi-17V5 हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास आज दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे। इनमें CDS जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह एनके जितेंद्र कुमार, एल/नायक विवेक कुमार, एल/नायक बी साई तेजा, हवलदार सतपाल शामिल थे।

 

CDS बिपिन रावत को ले जाया गया अस्पताल
सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद सीडीएस जनरल बिपिन रावत ठीक हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है जानकारी के मुताबिक अब तक 5 बॉडी रिकवर की गई हैं जबकि तीन घायलों को बाहर निकाला गया है जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.