diwali horizontal

तीसरी लहर में बच्चों को खतरा नहीं SGPGI निदेशक प्रो.आरके धीमन बोले

0 156

यूपी : देश दुनिया में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) से राहत भरी खबर है। संस्थान के निदेशक प्रो.आरके धीमन ने दावा किया है कि ओमिक्रॉन के प्रकोप से बचने के लिए बच्चों की नेचुरल इम्युनिटी मुफीद साबित होगी। तीसरी लहर में बच्चे प्रभावित नहीं होंगे। पहली और दूसरी लहर की तरह इस लहर में भी बच्चे सुरक्षित रहेंगे।

साउथ अफ्रीका से आ रही जानकारी के मुताबिक अभी तक सबसे ज्यादा प्रभावित युवा हैं। इसलिए उन्हें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है प्रो.आरके धीमन ने बताया कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर ही इससे बचाव का सबसे बेहतर तरीका है। दूसरे शब्दों में कहे तो यही राम बाण इलाज है। किन्हीं कारणों से जो अब तक वैक्सीन नहीं ले सके हैं उनके लिए भी इस भयावह वैरिएंट से बचाव का बेस्ट तरीका है।

उन्होंने कहा किसी भी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए भी हम तैयार हैं। प्रदेश भर के चिकित्सालयों में PICU-NICU वार्ड तैयार है। संस्थान में भी 72 बेड का PICU वार्ड तैयार है। हमारे पास नौनिहालों के लिए दवाओं से लेकर बेड व जरूरी सामान तक समुचित मात्रा में उपलब्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.