diwali horizontal

अमृत महोत्सव के तहत निकली तिरंगा यात्रा आत्मनिर्भर ,गौरवशाली,वैभव शाली महान भव्य दिव्य भारत के संकल्प के साथ निकली यात्रा

0 309

अमेठी : आजादी के 75वें वर्ष में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले में तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा के जरिए लोगों में देशप्रेम की अलख जगाई। हाथों में तिरंगा थाम जोश से निकले युवा मिली जानकारी के अनुसार मुसाफिरखाना के जोगीवीरन से भारत माता की आरती व जयकारे के साथ तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। मुसाफिरखाना के जोगीवीरन से मुंशीगंज तिराहे के पास पहुंच कर तिरंगा यात्रा संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चे भी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे।सबसे आगे एक वाहन पर भारत माता की झांकी सजाई गई थी।जिस पर देशभक्ति गाने बज रहे थे।देशभक्ति गीतों से पूरा कस्बा राष्ट्र प्रेम में डूब गया।इस दौरान वीर सपूत सेनानियों की शौर्य गाथाओं का भी वर्णन किया गया।

तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय एकता व अखण्डता तथा राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर सपूतों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।तिरंगा यात्रा में राहुल कौशल,संघ के जिला प्रचारक,राघवेंद्र प्रताप सिंह,विजय किशोर तिवारी,प्रदीप सिंह थौरी,हरिशंकर दुबे,प्रेम चन्द्र तिवारी,मंडल अध्यक्ष भाजपा महेंद्र मिश्र,प्रभात शुक्ला,अतुल सिंह,कालीबक्स सिंह,जीत बहादुर सिंह,शैलेन्द्र सिंह,अभय दुबे,अभिषेक तिवारी,बलराम कुमार अग्रहरि,जय विंद सिंह,रघुवंश मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.