diwali horizontal

भवनशाहपुर ने सदभावना क्लब को हराकर प्रतियोगिता जीती स्व.राजकरन मेमोरियल जिला स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता सम्पन्न

0 166

अमेठी : जिला मुख्यालय के गौरीगंज जामों रोड पर स्थित मंगलम परिसर में बुधवार को स्व.राजकरन यादव मेमोरियल जिला स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पहला मुकाबला पचेहरी व अर्जुनपुर के बीच खेला गया जिसमें पचेहरी की टीम विजयी रही। दूसरे मुकाबले में सदभावना क्लब व योगा क्लब में सदभावना क्लब ने जीत हासिल की। तीसरे मुकाबले में अगहर व पूरे शिवा में अगहर की टीम सफल रही। एक अन्य मुकाबले में भवनशाहपुर व चन्दौकी के बीच भवनशाहपुर ने जीत दर्ज कराई।

सेमीफाइनल मुकाबले में भवनशाहपुर ने अग़हर तथा सदभावना क्लब की टीम ने पचेहरी को हरा कर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सदभावना क्लब और भवनशाहपुर के बीच खेला गया जिसमें सदभावना क्लब ने टॉस जीतकर रिसीव का निर्णय लिया। फाइनल प्रतियोगिता के पहले मैच में व 25-15 के अंतराल से सदभावना क्लब ने जीता, दूसरे मैच में भवनशाहपुर ने 25-22 के सदभावना क्लब को शिकस्त दी। अंतिम और निर्णायक तीसरे मैच में 26-24 से भवनशाहपुर ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता को अपने नाम करने का खिताब हासिल कर लिया। विजेता टीम को विधायक राकेश प्रताप सिंह की ओर से 5100/- व उपविजेता टीम को 3100/- रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.